
सक्ती – सक्ती जिले की बस्ती बाराद्वार के शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल पहुंचे.
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने स्कूली बच्चों को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रेरक संदेश दिया और कहा कि शिक्षा और सुविधा का यह संगम ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।