छत्तीसगढ़सक्ती

छात्राओं को किया गया सायकल का वितरण, गद-गद हुई छात्राएं

सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सकरेली कला के हाई स्कूल परिसर में विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसरपंच तोरेंद्र पटेल, पूर्व शिक्षक मनोहर गुरुजी, सामाजिक कार्यकर्ता पवन साहू, आई.सी.ई. कम्प्यूटर सक्ति के डायरेक्टर गनपत पटेल, सन्तोष यादव, पंकज सिदार मनीराम पटेल साथ ही ग्राम पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे।

साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि साइकिल से बच्चों की शिक्षा सुगम होगी तथा आने-जाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई में प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button