छत्तीसगढ़सक्ती

Sakti – तुर्रीधाम से गांव-गांव तक जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, सक्ती में दिखी जनभागीदारी

सक्ती – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सक्ती विकासखंड में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम उत्साह और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान तुर्रीधाम मंदिर से लेकर गांव-गांव तक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से क्षेत्र का वातावरण जगमगा उठा।

तुर्रीधाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से लोगों ने सेवा, सद्भाव और जनकल्याण के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की। दीपों से मंदिर परिसर आकर्षक नजर आया।

कार्यक्रम केवल धार्मिक स्थल तक सीमित नहीं रहा। सक्ती विकासखंड के विभिन्न गांवों में पंचायत भवनों, प्रधानमंत्री आवास, चौराहों, अमृत सरोवरों, सार्वजनिक परिसरों और शासकीय उचित मूल्य दुकानों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, स्व-सहायता समूहों की दीदियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button