
सक्ती – जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के घिवरा गांव में परंपरा और आस्था का प्रतीक 5 दिवसीय भव्य नाग लीला मेला महोत्सव का आयोजन 6 जनवरी से 10 जनवरी तक किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और ग्रामीण तैयारियों में जुटे हुए हैं।
नाग लीला मेला महोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भीमा तालाब में नाग लीला, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों द्वारा मंच, पंडाल, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर नाग लीला का आनंद और इस पारंपरिक महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
